सिटी में आज
खेल : जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले इंडोर स्टेडियम कुल्लू में सुबह 11:00 बजे से खेले जाएंगे।
परंपरा : सैंज घाटी के बनोगी क्षेत्र की माता दुर्गा परिक्रमा के दौरान धारा-देहुरा में देव परंपरा का निर्वहन दोपहर 02:00 बजे करेंगी।
समारोह : जिला मुख्यालय स्थित देवसदन में संस्कृत परिषद संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन सुबह 10:00 बजे से करेगी।
मेला : बालू गांव में माता बूढ़ी नागिन का अठारह जाच मेला शुरू होगा। देवी 11:00 बजे देवालय से बाहर निकलेंगी।
काम की बात
बिजली बंद... 11केवी सब-स्टेशन ढालपुर की एलटी लाइनों का स्थानांतरण और आवश्यक रखरखाव किया जाएगा। ऐसे में सुबह 10:00 से शाम 07:00 बजे तक हनुमानी बाग, हरिहर अस्पताल, आशीष अस्पताल, पुलिस चौकी, लोक निर्माण विभाग कार्यालय व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।