फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू, लाहौल में फिर बढ़ेंगी दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी होने का अनुमान है। 17 से 19 जनवरी तक मौसम विज्ञान केंद्र ने जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना जताई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी सैलानियों व आम लोगों को एहतियात बरतने और बर्फीले इलाकों का रुख न करने की अपील की है।
विज्ञापन

निचले व मध्यम इलाकों में बारिश हो सकती है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक जिला कुल्लू के साथ जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लोगों की दुश्वारियां कम नहीं होगी। पहले से ही लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। लाहौल में बीआरओ और लोनिवि सड़कों से बर्फ हटाने में जुटा है। कुल्लू में एनएच-305 के साथ आठ अन्य मार्ग डेढ़ सप्ताह से बंद पड़े हैं। इस कारण लोगों को मीलों दूर तक पैदल आना-जाना पड़ रहा है। बालक राम, केसर चंद, प्रताप चंद, हरि सिंह, कांता देवी, सुनीता तथा मेहर चंद ने कहा कि सड़कें बंद होने से बस सेवा बंद है। ऐसे में लोग कई किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि खनाग-रोहाचला मार्ग पर बस नहीं आ आ रही है। एनएच-305 बंद होने से लोग पांच किलोमीटर तक बर्फ में पैदल सफर कर रहे हैं। हालांकि कुल्लू से सोझा तथा आनी की तरफ से जलोड़ी दर्रा तक छोटे वाहन पहुंच रहे हैं। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सैलानियों के साथ जिलावासी मौसम को देखकर ही आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें