फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हाईवे से उठने वाली धूल से परेशान महिलाओं ने दिया धरना, लगा जाम

Thu, 13 Jun 2024 10:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के शराई के पास हाईवे-305 पर धरने पर बैठी महिलाएं। स्त्रोत महिलाएं।
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। 95 किलोमीटर लंबे औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 की खस्ता हालत को लेकर लोगों में पनपा रोष थम नहीं रहा है। दो दिन के बाद बुधवार को भी शराई गांव के महिलाओं ने धरना दिया। इस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों के साथ सैर-सपाटे के लिए पहुंचे सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

महिला मंडल शराई की प्रधान शांता ठाकुर की अगुवाई में महिलाओं ने शराई के पास हाईवे पर एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। शांता ठाकुर ने कहा है कि शराई गांव के समीप पिछले साल आई आपदा के दौरान सड़क धंस गई है। एनएचएआई ने सड़क पर मिट्टी और मलबा डालकर मात्र वाहनों के चलने योग्य बनाया है। मलबा और मिट्टी डालने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई।
उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के चलते सड़क पर जाम को समस्या आम हो गई है। हाईवे से उठने वाले धूल-मिट्टी से घरों को नुकसान हो रहा है। धूल-मिट्टी घर के अंदर तक पहुंच रही है। महिलाओं ने कहा कि सड़क के नीचे नदी की तरफ से अगर डंगा लगा जाए और हाईवे पर निकासी नालियां बनाई जाएं तो समस्या का समाधान हो सकता है। अन्यथा बरसात में गांव को फिर से खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन

धरने से लगे जाम के बाद एसडीएम बंजार पंकज शर्मा टीम सहित मौके पहुंचे। उन्होंने महिलाओं का पक्ष सुनने के बाद शांत करवाकर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। उधर, मंगलौर पंचायत के प्रधान प्रशांत लवली ने भी हाईवे-305 को जल्द से जल्द ठीक करवाने की मांग की है।

धरना दे रही महिलाओं की समस्या को सुना और एनएचएआई के एसडीओ को कल से सड़क दुरुस्त करने के लिए कहा है। एनएचएआई ने महिलाओं को सड़क दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

-पंकज शर्मा, एसडीएम, बंजार

बंजार के शराई के पास हाईवे-305 पर धरने पर बैठी महिलाएं। स्त्रोत महिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें