योग में थिरोट स्कूल रहा विजेता, बैडमिंटन में केलांग ने जीती ट्रॉफी
तीन दिवसीय अंडर-19 की 53वीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला स्कूली कीड़ा संघ की ओर से त्रिलोकनाथ में आयोजित छात्र वर्ग की तीन दिवसीय अंडर-19 की 53वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया।
समापन पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव लाल और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त पीईटी अध्यापक प्रेम सिंह मियां थे। प्रतियोगिता में वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता का खिताब त्रिलोकनाथ स्कूल ने जीता। जाहलमा उपविजेता रहा। खो-खो में त्रिलोकनाथ विजेता और मड्ग्रां स्कूल की टीम उप विजेता रही। कबड्डी के रोचक मुकाबले में त्रिलोकनाथ स्कूल ने शांशा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
योग में थिरोट स्कूल विजेता और शकोली उप विजेता रहे। बैडमिंटन में केलांग ने थिरोट को हराया। टेबल टेनिस में गोंधला विजेता, मयाड़ वैली उप विजेता रहा। चेस में केलांग ने बाजी मारी। मयाड़ वैली रनरअप रहा। मार्चपास्ट में शकोली पहले और त्रिलोकनाथ स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। समूहगान में शकोली पहले, त्रिलोकनाथ स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। भाषण में शकोली के दीपक प्रथम और सलग्रां के आदित्य द्वितीय रहे। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।
शांशा स्कूल के रिशिक को बेस्ट एथलीट का खिताब
छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रिशिक, सक्षम और मौसम ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में गौरव पहले, अर्जुन दूसरे और मौसम तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में आशीष, गौरव और सिदार्थ, 800 मीटर दौड़ में सक्षम, आशुतोष और ईशान, लंबी कूद में सक्षम, कृष्णा और ईशान, ऊंची कूद में तंजिन, सुरेश और सक्षम, गोला फेंक में रिशिक, रिदिम और कार्तिक, डिस्कस थ्रो में सिद्धार्थ, आर्यन और ग्युरमेद, ट्रिपल जंप में सिदार्थ, अभय और कृष्णा क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित किया। रावमापा शांशा के रिशिक को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार दिया गया।