फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय उत्सव : 12 रूटों पर दौड़ेंगी विशेष बसें

Wed, 12 Aug 2026 05:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय उत्सव-2026 में मेले में आने-जाने वाले लोगों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 12 रूटों पर विशेष बस सेवाएं संचालित करेगा।
विज्ञापन

14 से 16 अगस्त तक आयोजित होने वाले उत्सव को लेकर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विशेष बसों के माध्यम से कोकसर, नर्सरी, गोंधला, तांदीपुल, दारचा, उदयपुर, जाहलमा, शांशा, लपसक, गोहरमा, मेह (खंगसर) और नैनगार (नालडा) के लिए परिवहन सुविधा मिलेगी।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक केलांग अंशित शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर विशेष बसों के आने-जाने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कब, कहां से चलेगी बस
केलांग-कोकसर के लिए केलांग से शाम 6 बजे, कोकसर से सुबह 9 बजे, केलांग-नर्सरी रूट पर केलांग से शाम 6 बजे, नर्सरी से सुबह 9 बजे, केलांग-गोंधला रूट पर केलांग से शाम 6 बजे, गोंधला से सुबह 10 बजे, केलांग-तांदीपुल: केलांग से शाम 6 बजे, तांदीपुल से सुबह 10 बजे, केलांग–दारचा के लिए केलांग से शाम 6 बजे, दारचा से सुबह 10 बजे, केलांग-उदयपुर रूट पर केलांग से शाम 6 बजे, उदयपुर से सुबह 8 बजे, केलांग-जाहलमा रूट पर केलांग से शाम 6 बजे, जाहलमा से सुबह 9:30 बजे, केलांग-शांशा रूट पर केलांग से शाम 6 बजे, शांशा से सुबह 9:30 बजे, केलांग-लपसक रूट पर केलांग से शाम 6 बजे, लपसक से सुबह 9 बजे, केलांग-गोहरमा रूट पर केलांग से शाम 6 बजे, गोहरमा से सुबह 9:30 बजे, केलांग-मेह रूट पर केलांग से शाम 5:30 बजे, मेह से सुबह 8:30 बजे, केलांग–नैनगार (नालडा) रूट पर केलांग से दोपहर 2:45 बजे, नैनगार से सुबह 7 बजे बस का संचालन होगा।
रात 10:30 बजे भी मिलेगी सुविधा
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केलांग से कोकसर, दारचा और उदयपुर के लिए रात 10:30 बजे भी विशेष बसें संचालित की जाएंगी, ताकि मेले में देर तक रुकने वाले लोग भी सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें