कुल्लू से बठाहड़ रूट पर हुआ ई-बस को ट्रायल। संवाद
कुल्लू। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की सड़कों में अब ई-बसें चलती हुई नजर आएंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार 297 ई-बसों की खरीद कर रही है। बसों की डिलीवरी से पूर्व इनका ट्रायल किया जा रहा है। बीते दिन जिला कुल्लू के विभिन्न रूटों पर ई-बस का ट्रायल किया है। ई-बस को चलाकर इसकी गति, फीचर्स और कार्यक्षमता को जांचा गया।
इन बसों को ट्रायल कुल्लू से बंजार-बठाहड़, कुल्लू से मणिकर्ण, कुल्लू से बिजली महादेव और बंजार से डुखन तक किया गया। बस में अगर कमी पाई जाती है, तो कंपनी को इन कमियों को दूर करने के लिए कहा जाएगा। 30 सीटर ई-बस की बैटरी कितनी चलती है और बस का माइलेज क्या है, इस सबकी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि एक बार ई-बस को चार्ज करने पर 180 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस तरह का ट्रायल पूरे प्रदेश में चल रहा है और इसके बाद एचआरटीसी में 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। बसों के चलने से लोगों को प्रदूषण रहित और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
....
बसों का ट्रायल हो गया है। सभी रूटों पर बसें सफलता पूर्वक चली हैं। ट्रायल के दौरान निगम के अधिकारियों के साथ कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। कुल्लू जिले को भी ई-बसें मिलेंगी और उन्हें ग्रामीण इलाकों में चलाया जाएगा। इन बसों के संचालन से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा।
-डीके नारंग, मंडलीय उपप्रबंधक, एचआरटीसी कुल्लू
000