फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेड़ों को बांधी प्रेम की डोर, सुरक्षा का भी वादा

Sat, 09 Aug 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पक्का नाता... डाइट प्रशिक्षुओं ने पौधों को भाई बना दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

अनूठी पहल से त्योहार को खास बनाया, धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प भी लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रक्षाबंधन पर जब देशभर में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रहीं थीं, उसी समय कुल्लू के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्रशिक्षुओं ने एक अनोखा रिश्ता प्रकृति से जोड़ा।
उन्होंने पौधों को भाई मानकर राखी बांधी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अनूठी पहल ने न सिर्फ त्योहार को खास बनाया, बल्कि धरती को हरा-भरा रखने का सार्थक संदेश भी दिया। प्रशिक्षुओं ने डाइट के साथ लगते जरड़ में पौधरोपण किया और पौधों को राखी बांधंकर भाई बनाया। प्रशिक्षु रोपे गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी करेंगे। इसकी सभी ने मिलकर शपथ ली। इस अनोखी पहल से प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण से धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि डाइट संस्थान कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। प्रशिक्षुओं ने शिक्षकों और वन विभाग की मदद से संस्थान के साथ लगते खाली क्षेत्र में पौधे रोपे। प्रशिक्षु बबिता, अंशिता, निशा, अर्चना, कंचन, सपना, इंदु, दीक्षा, आरती, आशा, ऋत्विक, श्रेया, इशिका, बिजू, अरुण, सुष्मिता, अंकिता, विशाल, घनश्याम, हिना, नितिन, अंकुश, वैभव, विनोद और शिवानी ने कहा कि इस रक्षा बंधन को खास बनाने का प्रयास किया गया है। आगामी वर्षों में भी वे जिस भी क्षेत्र में होंगे पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा बनाएंगे। डाइट मीडिया प्रभारी एवं गणित प्रवक्ता जीत राम राणा ने कहा कि प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को देखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें