फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दवाइयों की कमी से नहीं रुकेगा मरीजों का उपचार

Sat, 10 May 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानाें में नहीं होगी दवाइयों की कमी
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच उपलब्ध रहेंगी आवश्यक दवाएं

राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले के प्राथमिक केंद्रों से लेकर बड़े अस्पतालों में आवश्यक उपचार की सुविधा मिलेगी। इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।
स्वास्थ्य संस्थानों में भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाएं मरीजों को मिलेंगी। बता दें कि जिले में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी को आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को उपचार के दौरान दवाओं की कमी से दो-चार न होना पड़े, इसके लिए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। जिले के 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा छह बड़े अस्पतालों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। बावजूद इसके यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आपात स्थिति में दवाओं की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। एहतियातन दवाओं की उपलब्धता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, आनी, निरमंड और बंजार के सभी छोटे-बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और दवाओं की उपलब्धता है। स्वास्थ्य विभाग जिले में किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसके लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें