फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएच पर सफर जोखिमपूर्ण, कई स्थानों पर गिर रहे पत्थर

Thu, 01 Aug 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। बरसात के मौसम में कुल्लू मनाली नेशनल हाईवे पर सफर जोखिमपूर्ण हो गया है। जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। इसके साथ ही ब्यास का रुख मुड़ने से कई जगह सड़क भी बह गई है। ऐसे स्थानों पर भी वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन ने चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि बारिश के बाद भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मनाली इलाके में रात के समय बारिश को बारिश हो रही है। इससे ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बारिश के बाद अब मनाली से कुल्लू तक जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिरकर सड़क पर आ रहे है। वोल्वो बस स्टेंड मनाली के समीप रांगडी की ओर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। क्लाथ, 14 मील और बाहणु पुल से आगे कुल्लू की ओर भी ऐसी ही स्थिति है।



इसके अलावा टोल प्लाजा और रायसन के बीच की पहाड़ी से भी पत्थर गिरने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह रात के समय कुल्लू-मनाली में सफर करने वाले पर्यटकों, आम लोगों और चालकों के लिए खतरनाक हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि 18 मील, रांगड़ी मे नदी का रुख मुड़ने से सड़क भी धंसी हुई है। यहां सिर्फ एक ओर से ही वाहन चल रहे हैं।
विज्ञापन




एनएचएआई अभी तक इस सड़क को ठीक नहीं कर पाई है। वाहन चालक नरेंद्र, गौतम राम व कर्म चंद ने बताया की कई बार सड़क पर पत्थर गिर रहे है। कई जगह सफर करना संवेदनशील बन गया है। उधर, एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रात के समय वाहन संभलकर चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें