फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को दिया जाएगा आतिथ्य सत्कार

Mon, 04 Apr 2016 10:00 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
पर्यटक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिमाचल आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय आतिथ्य सत्कार देने और उनके साथ होने वाली बदसलूकी इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिए अब प्रदेश के ट्रेवल एजेंट्स एकजुट होने जा रहे हैं। एचपी ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ने अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार शुरू कर दिया है। जिसमें प्रदेश के अधिक से अधिक ट्रेवल एजेंट्स को पंजीकरण करने की मुहिम शुरू कर दी है। इस संबंध में मनाली में एक बैठक गई। जिसमें एजेंट्स ने अपनी समस्याओं को सांझा किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि पर्यटकों से ट्रेवल एजेंट, होटलियर, टैक्सी चालक व पर्यटक सेवा प्रदान करने वाले दूसरे लोगों द्वारा बदसलूकी के बहुत से मामले सामने आते रहे हैं जो पर्यटन उद्योग व हिमाचल की छवि के लिए ठीक नहीं हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा मनाली के रोहतांग, मढ़ी और सोलंग में लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों के मध्य पर्यटन व्यवसायियों को काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। पर्यटकों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होटल बुकिंग, टैक्सी बुकिंग, टूअर पैकेज से लेकर ट्रेकिंग और साहसिक गतिविधियों की बुकिंग करवा रहे एजेंट्स के लिए पर्यटकों के आतिथ्य सत्कार को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने सभी ट्रेवल एजेंट्स को हिदायत देते हुए कहा कि पर्यटकों के साथ मेहमानों जैसा व्यवहार करें और यदि किसी ट्रेवेल एजेंट की कोई शिकायत आती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने साहसिक गतिविधियां चलाने वालों, मुख्यत ट्रेकिंग टूअर चलाने वाले ऑपरेटर्स से अपील की है कि ऐसे टूअर पर जाने से पहले अपनी एजेंसी, ट्रैकर्स, ट्रैकिंग रूट, जाने व वापस आने संबंधी सारी जानकारी पर्यटन विभाग, पुलिस या प्रशासन की ईमेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित करें जिससे आपातकालीन स्थिति में मदद करना आसान हो। बैठक में ये सुनिश्चित किया गया कि कोई भी व्यक्ति बिना पंजीकरण के काम न करे और यदि ऐसा कोई व्यक्ति पाया जाता है तो पर्यटन विभाग से उसकी शिकायत की जाएगी। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए आगामी चुनाव 18 अप्रैल को होंगे। चुनाव में पंजीकृत एजेंसियों के प्रतिनिधि ही भाग ले पाएंगे। बैठक में रूपू नेगी, संजय कुमार, बुद्घि सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, पिंटू, नौशाग, लुदर ठाकुर, गौरव ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें