फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यासर-मापक प्रवाह सिंचाई योजना का हस्तांतरण

Sat, 14 Mar 2026 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी के 159 किसानों-बागवानों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पहाड़ी क्षेत्रों में खेती के लिए पानी की उपलब्धता लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन सिंचाई योजनाएं किसानों के लिए नए अवसर प्रदान करती हैं। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के माध्यम से सरकार केवल सिंचाई ढांचा विकसित नहीं कर रही है, बल्कि किसानों को आधुनिक तकनीकों, बेहतर बाजार व्यवस्था और आय बढ़ाने के नए विकल्पों से भी जोड़ रही है। यह बात परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने कही। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत बनी ब्यासर-मापक प्रवाह सिंचाई योजना का हस्तांतरण कार्यक्रम ब्यासर गांव में हुआ। इस योजना घाटी के 159 किसानों-बागवानों को मिलेगा फायदा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य योजना को औपचारिक रूप से स्थानीय कृषक विकास संघ को सौंपना तथा किसानों को इसके संचालन और रखरखाव के लिए सशक्त बनाना रहा। परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने किसानों को आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उत्पादित सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों के संरक्षण के लिए कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाने चाहिए। इससे किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकेंगे और उचित समय पर बेहतर कीमत मिलने पर बाजार में बेच पाएंगे। इस दौरान डॉ. हेमराज वर्मा, डॉ. खुब राम, डॉ. जयंत रत्ना, अंकुश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें