कुल्लू। डीएवी स्कूल मौहल में हिमाचल प्रदेश जोन-सी के स्नातकोत्तर (पीजीटी) एवं कंप्यूटर शिक्षकों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 12 से 14 जून तक चले कार्यक्रम का शुभारंभ एचपी जोन-सी के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं डीएवी सीपीएस मंडी के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने किया। स्कूल के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी।
इस दौरान केएस गुलेरिया ने हिमाचल प्रदेश जोन-सी के विद्यालयों के क्यूपीआई के तुलनात्मक विश्लेषण पर आधारित व्याख्यान दिया। दीपक और हेमंत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित सीबीएसई की आंतरिक कार्यशाला का संचालन किया।
डीएवी सीपीएस ऊना के प्रधानाचार्य आरएल पाठक ने समाज के नैतिक एवं बौद्धिक निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार रखे। तीसरे दिन अमिता और बबीता ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर सत्र आयोजित कर मानसिक संतुलन और सकारात्मक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद