कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत सामुदायिक भागीदारी का महत्व जाना। डाइट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चार वर्ष पूरे होने पर शिक्षा सप्ताह मनाया गया।
इसमें प्रशिक्षुओं ने प्रतिदिन एक अलग गतिविधि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और उससे संबंधित प्रशिक्षण पाकर संपूर्ण जानकारी ली। समापन कार्यक्रम से पूर्व सामुदायिक भागीदारी और पोषण संबंधित गतिविधियों पर प्रशिक्षण दिया गया।
डाइट प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सात अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा सप्ताह मनाया गया है। इसमें प्रवक्ता शमशेर, अर्शिता, कविता, शीला शर्मा, महेश, पूनम, अमित, कुलदीप, आशीष, जीत राणा, अजीत बौद्ध ने प्रशिक्षुओं को उपरोक्त दिवसों से संबंधित गतिविधियां करवाईं और उन्हें प्रशिक्षण दिया। संवाद