फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाहलमा में नए बेली ब्रिज पर 31 से शुरू होगी आवाजाही

Thu, 30 Jul 2026 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की 14 पंचायतों के साथ-साथ पांगी आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) 31 जुलाई को जाहलमा नाले पर तैयार किए गए नए बेली ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू करेगा।
विज्ञापन

यदि मौसम और अन्य परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो शुक्रवार दोपहर बाद पुल को छोटे और बड़े सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। करीब दो माह से अधिक समय तक पुल बंद रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पुल शुरू होने के बाद लोगों को लंबे जाम और वैकल्पिक मार्ग की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। 25 मई की रात जाहलमा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद बीआरओ ने नाले के बीच अस्थायी मार्ग बनाकर यातायात बहाल किया था।
विज्ञापन

हालांकि बारिश और धूप के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ने से कई बार यह मार्ग बाधित हो जाता था, जिससे स्थानीय लोगों, किसानों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कोचर ने बताया कि यदि मौसम और अन्य परिस्थितियां सही रही तो 31 जुलाई को दोपहर बाद जाहलमा बेली ब्रिज सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इससे लाहौल, उदयपुर और पांगी क्षेत्र के लोगों की आवाजाही फिर से सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें