फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-भुंतर मुख्य मार्ग पर 50 मिनट बंद रही आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा निकलते ही अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हो गई है। देवी-देवताओं के साथ रविवार दोपहर निकली रथयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भी उमड़े। इस दौरान रविवार को कुल्लू-भुंतर के मुख्य मार्ग एमडीआर (जिला की मुख्य सड़क) पर करीब 40 से 50 मिनट तक के लिए यातायात बंद रखा गया। भुंतर की ओर से कुल्लू आने वाले वाहनों को बेली ब्रिज होकर, जिया-रामशिला एनएच-तीन से भेजा गया। इसी कड़ी में मनाली की ओर से जिला मंडी तथा बंजार जाने वाले वाहनों को भी इसी हाईवे से जाने की अनुमति दी गई, लेकिन शहर में प्रवेश करने वालों को इस समय अवधि में आवाजाही की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन


शहर की मुख्य सड़क पर कुल्लू-भुंतर के लिए करीब 50 मिनट तक टैक्सियों और निजी वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रखी गई। इससे गांधीनगर, बदाह, पिरड़ी, मौहल, शमशी जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लोगों को भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के संपन्न होने का इंतजार करना पड़ा। अधिष्ठाता देवता रघुनाथ और देवी-देवताओं के रथ मैदान से मेला मैदान पहुंचते ही पुलिस ने वाहनों को मुख्य सड़क से गुजरने की इजाजत दी। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण सरवरी और कॉलेज गेट पर वाहनों की लाइनें लग गईं। बस अड्डा प्रभारी मनोज ने कहा कि दशहरा की शोभा बढ़ाने वाली रथयात्रा को लेकर वाहनों की आवाजाही को रोका गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें