फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देहुरी में निभाई परंपरा, मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी के देहुरी में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ देव परंपराओं के निर्वहन के साथ हुआ। मेले में देवता लक्ष्मी नारायण रैला, माता दुर्गा और देवता पंडीर ऋषि लाव-लश्कर के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेला सौह में तीनों देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ। इसे देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। मेले में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम देखने को मिला। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि, रंग-बिरंगी देव झांकियों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें