फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जवाहर पार्क में मेले की अनुमति पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर व्यापार मंडल ने एसडीएम और कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के जवाहर पार्क में निजी फर्म को व्यापारिक मेला लगाने की मंजूरी देने पर व्यापारी वर्ग भड़क गया है। सोमवार को व्यापार मंडल सुंदरनगर ने अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अमर नेगी और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार को ज्ञापन सौंप मंजूरी देने का विरोध जताया है।
व्यापार मंडल सुंदरनगर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि सर्दियों में पहले ही बाजार में मंदी का दौर चला हुआ है। सरकार को हर माह लाखों का टैक्स देने वाला व्यापारी मंदी के कारण अपना खर्चा भी नहीं निकाल पा रहा है। ऐसे में प्रशासन और नगर परिषद सुंदरनगर ने बाहरी लोगों को जवाहर पार्क में एक माह तक मेला लगाने की मंजूरी प्रदान कर व्यापारियों के हितों पर चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंजूर समय में कटौती की प्रशासन से मांग उठाई है। प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल की मांग के बाद प्रशासन ने जवाहर पार्क में लगने वाले मेले का समय घटाकर 20 दिन करने की बात कही है। अब यह मेला 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक ही आयोजित होगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने भी इस पर अपनी सहमति जताई है। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से आग्रह किया है कि शहर में कोई व्यापारिक मेला लगाने की मंजूरी देने से पहले स्थानीय व्यापार मंडल को विश्वास में लें। इस मौके पर धर्मपाल अवस्थी, संजय शर्मा और अमित शर्मा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें