फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आठ महीने के बाद नीलकंठ झील जा सकेंगे अब सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। समुद्रतल से 13,124 फीट ऊंची नीलकंठ झील अब आठ माह बाद श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिए खुल गई है। हालांकि, झील का पानी अभी भी जमा हुआ है। श्रद्धालुओं ने झील की बर्फ तोड़ कर पानी में स्नान किया। इसके बाद 300 मीटर नंगे पांव चलकर दर्शन किए।
विज्ञापन

नीलकंठ झील के दर्शन कर लौटे पिमल गांव के शेखर, सुनील, अखिल और हिंसा के नरेंद्र ने बताया कि वे बीते बुधवार को घर से नीलकंठ झील के दर्शन करने निकले थे। शुक्रवार को अपने घर पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि झील अभी भी जमी हुई है। बावजूद उन्होंने झील के पानी में स्नान किया। कहा कि रात के समय धार्मिक स्थल का तापमान माइनस के आसपास चल रहा है। उनकी इस यात्रा में सात लड़के शामिल रहे। कहा कि झील के दर्शन करने का समय अक्तूबर माह तक ठीक रहता है। उसके बाद उस ओर निकलना जोखिम भरा रहता है।
विज्ञापन

....
महिलाओं को दर्शन करने के लिए मनाही

लाहौल घाटी के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल नीलकंठ झील पर महिलाओं को जाने पर मनाही है। नीलकंठ झील के पुजारी अमर सिंह का कहना है कि धार्मिक परंपरा के चलते कोई भी महिला उस ओर रुख नहीं करती है। इसका निर्वहन आज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


भोलेनाथ के भक्त जहां नीलकंठ झील के दर्शन कर रहे हैं तो वहीं वे यहां की बर्फीली वादियों को भी निहार रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें