फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सब्जी मंडी भुंतर में खुमानी 255 रुपये प्रति किलो बिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की भुंतर सब्जी मंडी में शुक्रवार को खुमानी की खुली नीलामी के दौरान किसानों को अच्छे दाम मिले। मंडी में खुमानी का अधिकतम थोक भाव 255 रुपये प्रति किलो मिला। किसानों को स्थानीय मंडियों में ही उम्दा दाम मिल रहे हैं। सब्जी मंडी में उत्पाद बेचने आए बागवान रामकृष्ण, गोपाल, सुदर्शन ठाकुर, मोहर सिंह और शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें भुंतर मंडी में अच्छा रेट मिल रहा है। इस रेट से उन्हें संतोष है और उन्होंने आने वाले दिनों में रेट बढ़ने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

न्यू प्रेम फ्रूट कंपनी के आढ़ती रामपाल की ओर से 255 रुपये प्रति किलो के उच्चतम भाव पर खुमानी की खरीद की गई। मंडी में गुणवत्ता के अनुसार दाम तय किए जाते हैं। कारोबारियों ईशान चौधरी और गुलशन कुमार का कहना है कि मंडी में खुमानी की आमद कम होने और बाजार में मांग बढ़ने के कारण खुमानी के दामों में मजबूती देखने को मिल रही है। इससे क्षेत्र के बागवानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें