फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वेलनेस केंद्र मनाली में पर्यटकाें को मिलेगी आयुर्वेद स्पा की सुविधा

Thu, 11 Dec 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया विकास बैंक की मदद से 46 करोड़ से शुरू हुआ निर्माण कार्य
विज्ञापन

आधुनिक सुविधा से लैस सेंटर में मिलेगी पांच सितारा जैसी सुविधा
संवाद न्यूज एंजेसी
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में आधुनिक सुविधा से लैस वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एशिया विकास बैंक ने इसके लिए 46 करोड़ की राशि मंजूर की है।
पर्यटकों को वेलनेस सेंटर में आयुर्वेदिक स्पा के साथ पांच सितारा जैसी सुविधा मिलेगी। सेंटर का निर्माण कार्य एशिया विकास बैंक की देखरेख में हो रहा है।
वेलनेस सेंटर का निर्माण पर्यटन विकास निगम के होटल रोहतांग मनालसू की जगह किया जा रहा है। इसमें सैलानियों को स्वीमिंग पूल, योग हॉल,आयुर्वेदिक मसाज और रुकने के साथ कई तरह की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

आपदा के हटते ही इसका काम युद्धस्तर पर चल रहा है। सेंटर बनने से देश-विदेश के पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही मनाली के पर्यटन भी और भी पंख लगेंगे। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड एजेंसी द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है। दो साल के भतीर 2027 को इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने कहा कि मनाली के वेलनेस सेेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।


वेलनेस में ये रहेगी सुविधा
वेलनेस सेंटर में कई सुविधा होगी। इसमें 150 लोगों की क्षमता वाला बहुउद्देशीय हॉल होगा। इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग उपचार कक्ष, जिनमें थेरेपी, सोना वेट मैनेजमेंट सेशन,
विज्ञापन

हर्बल स्टीम थेरेपी, डिटॉक्स स्टीम बाथ,आयुर्वेदिक स्टीम थेरेपी, हर मौसम के लिए उपयुक्त इनडोर स्विमिंग पूल, जिम, योग हॉल और मेडिटेशन हॉल के अलावा आवासीय ब्लॉक में 40 डबल बेड रूम होंगे। 6 लग्जरी और 4 डुप्लेक्स रूम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें