फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अटल टनल रोहतांग में हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा, पर्यटकों का कटा 1500 रुपये का चालान

Tue, 25 Mar 2025 01:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,मनाली (कुल्लू)

सार

अटल टनल के अंदर कपड़े उतारकर पुशअप निकालने और गानों पर धमाल मचाने पर पर्यटकों का 1500 रुपये का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
अटल टनल में हुड़दंग मचाने पर कटा चालान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल टनल रोहतांग के भीतर पर्यटकों को हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। कपड़े उतारकर पुशअप निकालने और गानों पर धमाल मचाने पर पर्यटकों का 1500 रुपये का चालान काटा गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक अटल टनल के अंदर गाड़ी से बाहर नाच-गाना और पुशअप लगाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस थाना प्रभारी मनाली से रिपोर्ट हासिल की गई है। प्रभारी ने अटल टनल से दूरभाष पर रिपोर्ट हासिल की। रिपोर्ट के अनुसार 23 मार्च को सिस्सू में मैराथन का आयोजन किया जा रहा था।
विज्ञापन


इस कारण सिस्सू हैलीपैड पर पार्किंग न होने और सड़क के दोनों ओर बर्फ होने से यातायात रुक गया था। रुक-रुक कर गाड़ियां चल रही थीं। इसी दौरान पर्यटकों ने टनल के भीतर नाच-गाना किया। मामला ध्यान में आने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177,179 के अंतर्गत कुल्लू पुलिस ने पर्यटकों की गाड़ी का चालान कर 1500 रुपये जुर्माना किया है। इसके अतिरिक्त अटल टनल के सुरक्षा प्रभारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। टनल के अंदर लगातार गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें