फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आईएसबीटी के पास बढ़ती गंदगी से पर्यटक परेशान

Mon, 18 Nov 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू के समीप नगर परिषद की एमआरएफ साइट पर गंदगी का अंबार लग गया है। इससे आईएसबीटी कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में बदबू का आलम है।
विज्ञापन

आईएसबीटी कुल्लू में रोजाना सैकड़ों पर्यटक और हजारों की संख्या में यात्री पहुंचते हैं, जिन्हें गंदगी और बदबू से परेशान होना पड़ रहा है। इस साइट के साथ वन विभाग, महिला पुलिस थाना, पार्क, टीसीपी का कार्यालय भी है। इन कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों समेत यहां कामकाज करवाने आने वाले लोगों को बदबू परेशान कर रही है। कूड़े के अंबार से इतनी बदबू आ रही है कि यहां से पैदल तो दूर वाहनों में आवाजाही करना भी दूभर हो गया है।


नगर परिषद की एमआरएफ साइट पर लगे गंदगी के अंबार से बीमारियों की चपेट में लोगों के आने का खतरा बना हुआ है। पर्यटन की दृष्टि से भी इस अंबार को दिक्कत बताया जा रहा है। कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों का स्वागत आईएसबीटी के समीप गंदगी के ढेर कर रहे हैं। शहरवासी सोहन लाल, अशोक, मोहित वर्मा, सुशील, अंकित, अनुराग ने कहा कि आईएसबीटी के समीप और शहर के बीच कूड़ा डंप किया जा रहा है, जो स्वच्छता और स्वास्थ्य के तहत उचित नहीं है। गंदगी और बदबू के कारण लोगों के रोगों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से कूड़े के अंबार हटाने कर मांग की है। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा के चलते कूड़ा अधिक निकल रहा है। कहा कि नगर परिषद रोजाना कूड़े के ट्रक बरमाणा स्थित सीमेंट फैक्टरी को भेज रही है। कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। नगर परिषद शहर से निकलने वाले कूड़े के लिए डंपिंग साइट नहीं खोज पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें