फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहाड़ों पर लौटी सैलानियों की रौनक, पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
मनाली के मॉल रोड़ पर उमडी पर्यटको की भीड़।-जागरूक पाठक
विज्ञापन
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली सहित जिला कुल्लू के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक बार फिर सैलानियों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। वीकेंड से पहले ही मनाली, लाहौल, मणिकर्ण और बंजार की जिभी और तीर्थन घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। बाजारों में रौनक लौटने और पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने से कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन कारोबार के दोबारा गति पकड़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

मनाली के मालरोड पर शाम के समय पर्यटकों की खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। सैलानी बाजारों में खरीदारी करने के साथ खुशनुमा मौसम और पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद उठा रहे हैं। वहीं, रोहतांग दर्रा, शिंकुला टॉप और बारालाचा में बर्फ से ढकी पहाड़ियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन पर्यटन स्थलों पर बर्फ के खूबसूरत नजारे देखने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं। इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, जिला में रोजाना करीब 1200 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर इनकी संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे होटल, होम स्टे, टैक्सी ऑपरेटरों, ढाबा संचालकों और स्थानीय कारोबारियों को कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। उधर, वीरवार को कसोल साडा में करीब 300 पर्यटक वाहनों की एंट्री दर्ज की गई। साडा संचालक राकेश महाजन ने बताया कि पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिसंबर के बाद कारोबार में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें