फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों का रुख कर रहे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य जगहों पर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी प्रदूषण की मात्रा से बचने के लिए पर्यटक कुल्लू-मनाली का रुख करने लगे हैं। पहाड़ों में साफ सुथरी हवा में पर्यटक राहत महसूस कर रहे हैं। हिमाचल के अन्य पर्यटन स्थलों में भी सैलानियों की आमद बढ़ गई। कुल्लू-मनाली, मणिकर्ण और बंजार सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी भी गदगद हैं। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई शहरों की हवा बीमार करने वाली हो गई है।
विज्ञापन

दिवाली के बाद तो प्रदूषण की मात्रा में इजाफा हो गया है। इससे बचने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इससे कुल्लू-मनाली के पर्यटन स्थलों मेें सैलानियों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो गई है। कुल्लू-मनाली के होटलों की ऑक्यूपेंसी दिवाली के बाद दोगुना होकर 60 फीसदी तक पहुंच गई है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन से जुडे़ कारोबारियों के चेहरों पर रौनक आ गई है। साथ ही मनाली की पहाड़ियों पर बर्फ गिरने के बाद कुल्लू-मनाली के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। बर्फ के दीदार करने के लिए भी सैलानी कुल्लू-मनाली आ रहे हैं। जिला कुल्लू के अलावा मनाली, मणिकर्ण, कसोल, बंजार सहित सूबे के पहाड़ी स्टेशनों पर पर्यटक पहुंच रहे हैं। विंटर सीजन में पर्यटन से जुड़ेे हजारों कारोबारियों को कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
नवविवाहित जोड़े भी पहुंच रहे मनाली
कुल्लू। मनाली के पर्यटन व्यवसायी पंकज ठाकुर कहते हैं कि दिल्ली में इन दिनों बढ़े प्रदूषण से लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। इससे निजात पाने के लिए सैलानियों ने पहाड़ों की तरफ रुख किया है। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि नए नवविवाहित जोड़े कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में हनीमून मनाने के लिए काफी संख्या में आ रहे हैं। इसके अलावा देश विदेश सैलानी भी पहुंचने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में मनाली होटल की ऑक्यूपेंसी 30 से बढ़कर 50 से 60 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें