फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तस्वीरों के शौक में खतरे के करीब पहुंच रहे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित कर रही है, लेकिन खूबसूरत नजारों के बीच कुछ पर्यटक अपनी सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। पर्यटक पिन पार्वती नदी के किनारे उतरकर घूम रहे हैं और तस्वीरें ले रहे हैं। नदी के बेहद करीब जाना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सर्दियों में खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में पर्यटकों की यह लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

तापमान में लगातार गिरावट के चलते नदी के आसपास पानी जमने लगा है। इससे किनारों पर फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में नदी के पास जाने वाले पर्यटकों के पैर फिसलने और संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। प्राकृतिक नजारों को कैमरे में कैद करने और नदी के करीब जाकर तस्वीरें लेने की चाह में पर्यटक खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं। नदी के किनारे की सतह ऊपर से सामान्य दिखाई देती है, लेकिन वहां जमी बर्फ और फिसलन कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। सैंज घाटी में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने के साथ पर्यटकों की सुरक्षा का मुद्दा भी अहम हो गया है।
उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पर्यटकों को सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने पर्यटन कारोबारियों से भी पर्यटकों को नदी के किनारे जाने के खतरों के प्रति सचेत करने की अपील की, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें