बैठक : हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भुंतर में दोपहर 1 बजे होगी।
....
स्वास्थ्य : गांधीनगर में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) पर लोगों को पूर्वाह्न 11 बजे से जागरूक किया जाएगा।
...
शिक्षा : शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में शैक्षणिक सत्र के दौरान स्वयंसेवियों को एनएसएस के सिद्धांतों की जानकारी अपराह्न डेढ़ बजे दी जाएगी।
....
आस्था : आराध्य देवता राजा घेपन लाहौल की परिक्रमा पर हैं। परिक्रमा के दौरान त्रिलोकीनाथ में देवता त्रिलोकनाथ के साथ मिलकर देव कारजों का निर्वहन पूर्वाह्न 11 बजे करेंगे।
...
काम की बात
सड़क बंद : लाहौल में संसारी-किलाड-थिरोट-तांदी सड़क पर बीआरओ की ओर से चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। ऐसे में सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए आगामी आदेश तक बंद रखी जाएगी।
....
स्वास्थ्य : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर कमरा नंबर 156 की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 बजे से तेंजिन, अपराह्न 3:30 बजे से अशोक और रात 9:30 बजे से डॉ. शानू महाजन सेवाएं देंगी।
....
ओपीडी समय सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक
पुरुष सामान्य (कमरा नंबर 116) डॉ. राजेंद्र कोहली, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. रोहित वर्मा
महिला सामान्य (कमरा नंबर 309) डॉ. अदिति, डॉ. अमिता कुमारी, डॉ. किरण ठाकुर
मेडिसिन (कमरा नंबर 107) डॉ. कल्याण सिंह, डॉ. नेहा, डॉ. नितेश कुमार
ऑर्थो (कमरा नंबर 221) डॉ. अशोक, डॉ. संतुष्ट शर्मा
सर्जरी (कमरा नंबर 220) डॉ. प्रीत ठाकुर, डॉ. कमल दत्ता, डॉ. सम्राट चटर्जी
ईएनटी (कमरा नंबर 208) डॉ. ऋतु राणा, डॉ. सुमित वालिया
गायनी (कमरा नंबर 145) डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. विवेक
बाल रोग (कमरा नंबर 143) डॉ. तेंजिन मंटूक
त्वचा रोग (कमरा नंबर 119) डॉ. रतन सागर
हेल्प डेस्क (कमरा नंबर 124)-संपर्क नंबर 01902-357791
24×7 खुला रहता है।