फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीकेंड पर मनाली, रोहतांग जुटे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। दो दिन में 7,000 से अधिक वाहन मनाली पहुंचे। यातायात दबाव बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर जाम भी लग गया। मालरोड और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को मनाली के मालरोड, हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ, सोलंगनाला और अटल टनल क्षेत्र में पर्यटकों की खासी चहल-पहल रही। रोहतांग में बर्फ देखने के लिए हजारों पर्यटक पहुंचे। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि मनाली में होटलों की आक्यूपेंसी 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि निगम के अधिकतर होटल वीकेंड के लिए पैक हैं।

.....
मौसम में आई ठंडक और पहाड़ों की मनमोहक वादियां पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही हैं। पर्यटक ज्यादा आने से सड़क पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए है। -केडी शर्मा, डीएसपी मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें