फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ के फाहे देख खिल उठे सैलानियों के चेहरे

Sat, 30 Nov 2024 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में मौसम बदलने के बाद शनिवार को सैकड़ों सैलानी रोहतांग दर्रा पहुंचे। देशभर से आए पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। आसमान से गिरते फाहों के नजारे को सैलानियों को अपने मोबाइल में कैद किया।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली से जैसे ही सैलानी मढ़ी से आगे रोहतांग की तरफ निकले तो बर्फ के फाहे गिरने से गदगद हो गए। कुल्लू और मनाली में विंटर सीजन में सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मनाली में दो दिन में रोजाना 1,000 से पर्यटक वाहन पहुंचे हैं।
इसके अलावा मणिकर्ण, कसोल, तीर्थन, जिभी, जलोड़ी दर्रा, सोझा, सिस्सू और कोकसर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। सैलानियों की आमद से पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं। मौसम के बदले तेवरों से पर्यटन कारोबारियों से चेहरे खिल गए हैं। पर्यटन कारोबारी राजेंद्र प्रकाश, विजय सूद और प्रकाश ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है, मगर पर्यटन कारोबारियों के साथ सैलानी भी बर्फ गिरने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को मनाली से रोहतांग के सैर सपाटे को पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच जमकर मस्ती की। उन्होंने कहा कि बर्फ गिरने से पर्यटन कारोबार में उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें