फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद, जिला दंडाधिकारी अश्वनी ने जारी की अधिसूचना; इस वजह से लिया फैसला

Sat, 30 Nov 2024 07:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)।

सार

शनिवार को जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी बंद कर दी गई है। प्रशासन ने मढ़ी में स्थापित पुकिस चौकी को भी गुलाबा स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा आधिकारिक तौर पर पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। रोहतांग सड़क पर पानी जमने (ब्लैक आइस) के कारण प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब सर्दी के मौसम के बाद ही पर्यटक रोहतांग दर्रा का दीदार कर सकेंगे। 

विज्ञापन


शनिवार को जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी बंद कर दी गई है। प्रशासन ने मढ़ी में स्थापित पुकिस चौकी को भी गुलाबा स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी की है।

गौरतलब है कि रोहतांग दर्रा हर साल 15 नवंबर को आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद होता है। इस साल मौसम साफ रहने के कारण अभी तक वाहनों की आवाजाही जारी है। लेकिन, अब ठंड बढ़ने के कारण सड़क पर पानी जम रहा है। जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहरा है। 
विज्ञापन


एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने पुलिस और बीआरओ के साथ कुछ दिन पहले रोहतांग सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क यातायात के लिए सही नहीं पाई गई। सड़क पर ब्लैक आइस जमने से यातायात जोखिमभरा हो सकता है। इस कारण रोहतांग यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा की सिफारिश पर जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने शनिवार को उसकी अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार मढ़ी में स्थापित पुलिस चौकी भी गुलाबा के लिए स्थापित की गई है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें