फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ कम और शुल्क के कारण मढ़ी से किनारा कर रहे सैलानी

विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में ​स्थित स्नो प्वांइट ग्रांफू मेंं बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
सोलंगनाला। रोहतांग मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मढ़ी में इस बार पर्यटन सीजन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सैलानियों की संख्या कम देखने को मिल रही है। इससे स्थानीय कारोबारियों, ढाबा संचालकों, टैक्सी चालकों और छोटे व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मई में आमतौर पर मढ़ी में पर्यटकों की अच्छी भीड़ रहती थी। इस बार संख्या कम नजर आ रही है। होटल, रेस्तरां और अन्य पर्यटन गतिविधियों में भी अपेक्षित रौनक देखने को नहीं मिल रही। पर्यटकों की संख्या कम होने के पीछे कई कारण हैं, जिनमें सबसे बड़ा कारण 550 रुपये की फीस और बर्फ की कमी है।
मढ़ी से आगे जाने की अनुमति नहीं मिली है। अब पर्यटक ग्रांफू और शिंकुला का रुख कर रहे हैं। मढ़ी के लिए लगभग सौ वाहन ही जा रहे हैं। मढ़ी आने वाले पर्यटकों से करीब 550 रुपये तक की फीस ली जा रही है, जिससे कई सैलानी मढ़ी का रुख करने से बच रहे हैं। पर्यटन कारोबारी रोशन, लुदर, श्याम ने कहा कि मढ़ी में अभी रौनक नहीं बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें