फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल देखने के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रोहतांग दर्रा सहित जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चंद्रा, गाहर और तोद घाटी में हल्की बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में भी हल्का हिमपात हुआ है। इससे बुधवार को प्रशासन ने पर्यटकों को अटल टनल से आवाजाही करने की इजाजत नहीं दी। फिलहाल मौसम के मिजाज को देखते हुए अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद कर दी है। रोहतांग दर्रे पर 10 सेंटीमीटर, कोकसर में पांच सेंटीमीटर तक बर्फ गिर चुकी है। ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों के लिए अटल टनल रोहतांग को भी बंद कर दिया है। प्रशासन ने मौसम को देखते हुए वाहन चालकों और यात्रियों को यात्रा से बचने की सलाह दी है। लोगों को सलाह दी है कि बर्फ जमने से सड़क में फिसलन हो सकती है। आपातकाल में चालक सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच ही यात्रा करें। मनाली में भी दोपहर बाद बारिश हुई। पिछले कई दिनों से मनाली में तापमान में इजाफा हो गया था। निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद के बाद मौसम में ठंडक आ गई है। उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि मौसम विभाग ने बर्फबारी व बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों व पर्यटकों को एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें