फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चनौन में सीढ़ियों से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाली ग्राम पंचायत चनौन में एक व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई है। बंजार अस्पताल पहुंचने से पहले घायल ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात गिरीराज (48) पुत्र वेद राम, निवासी गांव व डाकघर चनौन अपने घर में ही था। रात के समय वह अपने शौचालय की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। सीढ़ियों में गिरने के कारण उसे सिर में गंभीर चोटें आईं। गिरीराज की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे बंजार अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया तो पाया कि मृतक को सिर में काफी गहरी चोटें लगी थी। शव की फोटोग्राफी करने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने मौत पर कोई संदेह नहीं जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें