फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में ओडिशा के पर्यटक की मौत

Mon, 26 Feb 2024 06:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले दोस्तों के साथ आया था घूमने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में सैर सपाटे के लिए आए ओडिशा के एक पर्यटक की मौत हो गई है। 21 वर्षीय चंदन महंतो पुत्र परमेश्वर महंतो गांव बागड़िया डाकघर भोडिया तहसील समयकुंडा जिला मयूरगंज, ओडिशा दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था।
रविवार रात को उसकी तबीयत खराब हो गई और उपचार के लिए मनाली के अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शंभू, सुनील और चंदन 23 फरवरी को मनाली घूमने आए थे। रविवार रात को चंदन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने उसे अस्पताल लाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों से फोन पर हुई बात के बाद शव को उसके दोस्त सुनील मोहीपात्रा के हवाले किया गया। प्रथम दृष्टया पर्यटक युवक की मौत का कारण दिल का दौरा माना जा रहा है लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें