फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यटन नगरी मनाली से लाहौल तक पर्यटकों का मेला

विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के समीप पालदान लहमो वाटर फाल सिस्सू नर्सरी में मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली-केलांग मार्ग बहाल होते ही अटल टनल का दीदार करने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मनाली से लाहौल घाटी तक पर्यटकों का मेला लग गया है। सोलंगनाला में एक ओर जहां पर्यटक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बर्फ से जुड़ी शीतकालीन खेलें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सिस्सू में भी पर्यटक बर्फ का आनंद ले रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से मनाली से लाहौल के सिस्सू तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। मनाली में वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक जुट रही है। बुधवार को पर्यटकों ने दोपहर में सोलंगनाला, हिडिंबा मंदिर और वशिष्ठ में पर्यटकों ने सैर-सपाटे का लुत्फ लिया। शाम होते ही माल रोड पर्यटकों से गुलजार हो गया। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बर्फ का लुत्फ लेने के लिए मनाली में पर्यटकों की काफी भीड़ जुट रही है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ग्रीन टैक्स बैरियर से जुटाए आंकड़ों के अनुसार हर रोज मनाली में 1,200 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा लगभग 100 वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबारी कमलेश कुमार, मोहन सिंह व रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली में रौनक बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली-केलांग मार्ग सभी वाहनों के लिए बहाल है। यातायात नियंत्रण के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें