फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पर्यटकों को मिलेगी महंगे सफर से निजात

Sat, 04 Jun 2016 10:51 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश-विदेश के सैलानियों सहित लेह जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब आप टैक्सियों की महंगा सफर छोड़कर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में लेह-लद्दाख की ओर आवाजाही कर सकेंगे। एचआरटीसी केलांग डिपो देश के लंबे बस रूप पर लेह-दिल्ली के बीच सोमवार से बस सेवा शुरू जा रहा है। इस रूट पर 16 सितंबर से बस संचालन ठप गया था। मार्ग की बहाली होने के जाने के बाद देश-विदेश के सैलानी रोहतांग, बारालाचाला और सरचू होते हुए टैक्सियों में लेह के लिए आवाजाही कर रहे हैं। अब बस सेवा शुरू हो जाने से लेह-लद्दाख आने-जाने वाले यात्रियों को समय पर निगम की बस सेवा मिलने के साथ ही किराया भी कम खर्चना पड़ेगा।
विज्ञापन


1070 किलोमीटर लंबे लेह-दिल्ली मार्ग पर सोमवार से बस सेवा आरंभ होने जा रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो प्रबंधन ने इस मार्ग का निरीक्षण के बाद सोमवार को बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। अब लेह जाने वाले यात्री बस में महज 1370 रुपये खर्च कर दिल्ली से लेह पहुंच सकेंगे। टैक्सियों में ले जाने वाले यात्रियों को एक तरफा ही भारी भरकम किराया अदा कर लेह पहुंचना पड़ रहा है। अब एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो जाने से लोगों को टैक्सियों की तुलना में बस में सफर करने से किराए में काफी राहत मिलेगी। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने सोमवार से दिल्ली-लेह के बीच बस सेवा शुरू किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें