फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मतदाता पहचान-पत्र बनाने का आज आखिरी दिन

Fri, 03 May 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष हो चुकी है या इससे अधिक है, वे चार मई तक मतदाता पहचान-पत्र बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। युवा ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन माध्यम से मतदाता पहचान-पत्र बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले की स्वीप टीमों के अधिकारी भी युवाओं को मतदाता पहचान-पत्र बनवाने की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिन युवाओं की आयु एक अप्रैल 2024 से पहले 18 वर्ष हो गई है, वे मतदाता पहचान-पत्र बनाने के लिए पात्र हैं। ऐसे में ये युवा अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर ऑफलाइन माध्यम से मतदाता पहचान-पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा युवा चुनाव आयोग की वेबसाइट से न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन लिंक से फॉर्म नंबर छह भरकर भी ऑनलाइन ही मतदाता पहचान-पत्र के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। स्वीप टीम के नोडल अधिकारी डॉ. लाल सिंह ने कहा कि युवा अपना मतदाता पहचान-पत्र चार मई तक बनवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें