भर्ती : पुलिस लाइन बाशिंग में आरक्षी भर्ती के पुरुष वर्ग का शारीरिक दक्षता परीक्षण सुबह 9 बजे से होगा।
....
आस्था : देवता लक्ष्मी नारायण धाऊगी दुर्गम गांव शाक्टी से लपाह के लिए हारियानों के साथ अपराह्न 1:30 बजे प्रस्थान करेंगे।
.....
स्वास्थ्य : तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य खंड नग्गर में जागरूकता कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
....
ग्राम सभा : ग्राम पंचायत मुहान में विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे से होगा।
....
शिक्षा : शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में स्वयंसेवी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 1:30 बजे करेंगे।
....
काम की बात
विद्युत उपमंडल मनाली के तहत आने वाले 11केवी फीडर की लाइनों का रखरखाव और साथ लगते पेड़ों की काट-छांट की जाएगी। ऐसे में क्लाथ, रांगड़ी, आलू ग्राउंड, गद्देरणी, मडी, कलौंट, पारशा, छियाल, 16 मील, मॉडल टाउन आदि क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
....
स्वास्थ्य : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर कमरा नंबर 156 की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 बजे से डॉ. अक्षिता नेगी, अपराह्न 3:30 बजे से डॉ. नितेश कुमार और रात 9:30 बजे से डॉ. तेंजिन सेवाएं देंगे।
...
ओपीडी समय सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक
पुरुष सामान्य (कमरा नंबर 116) डॉ. राजेंद्र कोहली, डॉ. सुरेंद्र कुमार
महिला सामान्य (कमरा नंबर 309) डॉ. अदिति, डॉ. अमिता कुमारी, डॉ. किरण ठाकुर
मेडिसिन (कमरा नंबर 107) डॉ. कल्याण सिंह, डॉ. नेहा
ऑर्थो (कमरा नंबर 221) डॉ. अशोक, डॉ. संतुष्ट शर्मा
सर्जरी (कमरा नंबर 220) डॉ. प्रीत ठाकुर, डॉ. कमल दत्ता
ईएनटी (कमरा नंबर 208) डॉ. ऋतु राणा, डॉ. सुमित वालिया
गायनी (कमरा नंबर 145) डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. विवेक
बाल रोग (कमरा नंबर 143) डॉ. तेंजिन मंटूक
हेल्प डेस्क (कमरा नंबर 124)-संपर्क नंबर 01902-357791
24×7 खुला रहता है।