कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में लोक संस्कृति की झलक दिखाने वाला ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र दूसरे दिन लगातार खामोश रहा। बारिश के कारण कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो पाया। हालांकि अटल सदन कुल्लू में दूसरे दिन धमाल मचा। दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन अटल सदन में स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। छठी सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक इंद्रजीत स्टार कलाकार रहे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू की समृद्ध संस्कृति लालड़ी का शुभारंभ किया।
वहीं सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संध्या में फैशन शो आकर्षण का केंद्र बना। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार लोक गायक इंद्रजीत ने मंच संभाला और दर्शकों को नचाया। उन्होंने तिरछी नजरें लाऊ डंगणा कालजू शाऊणिये लाऊ डंगणा, छौड़ी हेरा जांदी तू दूरा लो देशा वे याद तौबे एजणा मेरी ओ, लाड़ी शाऊणिये गोरू बौणा री गला घोरा हेरी दसदी, म्हारे लागी बिरशु जाच दिले बोलू म्हारे नाचणां, दिल धीना झूरी वे किंहा मांगणां हीरा मणिये किंहा मांगणां, कुल्लवी लामण, हाड़े मेरे मामुआ, कोखे भी ता पोडू दोघरी, पाखली माहणू, बालू शाइया ढोलकी रामा, साजा लागा माघेरा, तू एजी गरठे, रीनूआ आदि गीतों से दर्शकों को खूब झूमाया।
लोकगायक बीएस भारद्वाज ने काचे लाये कालज़ म्हारे खाने, प्यारा लगदा सिरा पंदे धाटू प्यारा लगदा, चल मेरी बांठूनिये, रोज रोज नई मिलना तो संगे गाने गाए। अमर राठौर ने नागा टकरासिया तेरी बैअंत माया, मौत जाला तू मेरे जिउआ, तू बौसी मेरा दिला ओ शुन बांकी शोहरिये ओ, तुम सामने बैठो प्यार करने दो, म्हारा लाना दिल साहिबा ओ मेरी साहिबा गाने गाए। डॉ. ओम ने मेरे दीदार को यह आईना भी, मैं तूने लव करदा, मेरी जोबनु नाड़ाने, किहा जीना भाभीए बाउली झूरी संगे किहा जीना, करी लेनी करी लेनी पहाड़ा री सैर गाने गाए। लोक गायक दीपक जनदेवा ने पहले भी मैं तुमसे मिला हूं, काला लाडी ऊझी री झेचिये, तू शुने तारा लाड़िये उत्तमी ये, तुझको मैं रख लू वहां, शामें मलंग सी, लग जा गले फिर यह हंसी रात हो न हो, माये ने मेरिये शिमले री राहे चंबा कितनी दूर गीतों से दर्शकों को नचाया।