फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 24 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ तिंदी-किलाड़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी बीआरओ सड़क रविवार दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गई। बीआरओ की ओर से तिंदी से कड़ूनाला के बीच सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते मार्ग को पिछले 24 घंटे से बंद रखा गया था। इस दौरान ब्लास्टिंग की गई, जिसके चलते छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से इस मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ा। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे वाहनों को तिंदी में रोका गया, जबकि पांगी की ओर से आने वाले वाहनों को सुगलवास में रोककर रखा गया। बीआरओ की टीम ने चौड़ीकरण और ब्लास्टिंग का कार्य पूरा करने के बाद रविवार दोपहर बाद सड़क को बहाल कर दिया। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें