कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर पचेन लांवा के रिहाई के लिए कैंडल मार्च करते तिब्बती समुदाय
कुल्लू। तिब्बतियों के धर्मगुरु पंचेन लामा की रिहाई की मांग को लेकर चीन के खिलाफ बुधवार को ढालपुर में तिब्बती महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। डीसी कार्यालय के बाहर भी महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया।
तिब्बती महिला छेरिंग पालदेन ने कहा कि कथित तौर पर चीन की हिरासत में चल रहे 11वें पंचेन लामा की रिहाई की मांग की गई है। तिब्बतियों सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंचेन लामा की रिहाई और उनके सकुशल होने संबंधी कई मर्तबा चीन सरकार से आग्रह किया गया है, लेकिन चीन सरकार इस बाबत कोई सकारात्मक रुख सामने नहीं ला रही है। पंचेन लामा के संबंध में चीन अपनी स्थिति स्पष्ट करे और उन्हें रिहा किया जाए। संवाद