बंजार के पलदी घाटी में फागली उत्सव के दौरान मुखौटा पहनकर नृत्य करते देवलू।-देवलू
पीणी में मनाई गई छार दियाली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के तलपीणी गांव में वीरवार को राख फेंककर बुरी शक्तियों को दूर भगाया गया। पीणी में छार दियाली में देव परंपराओं का निर्वहन हुआ। इसके साथ ही ग्रामीणों ने स्थानीय देवता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
छार दियाली की परंपराओं का सिलसिला बुधवार शाम को हो गया था। वीरवार सुबह 8 बजे के बाद तलपीणी स्थित मंदिर में श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए। इसके बाद मंदिर से कुछ दूरी पर जाकर स्वांग रचाया गया। इसके साथ ही अश्लील जुमले भी बोले गए। गौर रहे कि कुल्लू घाटी में होने वाली दियाली, सदियाला और गनेड़ पर्व में अश्लील जुमले बाेलने का प्रचलन है। इसके बाद राख फेंककर बुरी शक्तियों को दूर भगाया गया। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार और देव कुमार ने कहा कि छार दियाली में आए मेहमानों की खूब खातिरदारी की गई। लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। संवाद