कुल्लू। जिला पुलिस ने 482 ग्राम चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 मार्च को पुलिस की एक टीम ने लुहरी में एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान आरोपी जितेंद्र (28), निवासी मकान नंबर-52, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बिलासपुर, अमित (27) निवासी कोठी, डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, सोलन और आयुष (23) निवासी ग्राम कोठी, डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, सोलन के कब्जे से चरस बरामद हुई। उधर, एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। संवाद
13 साल की नाबालिग लापता
खराहल (कुल्लू)। काईस क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए शिकायतपत्र में दुनी चंद ने कहा कि 8 मार्च को लगभग पूर्वाह्न 11 बजे उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी बिना सूचना दिए कहीं चली गई और अभी तक घर वापस नहीं लौटी। हर जगह नाबालिग की तलाश की, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है। उधर, एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस लापता का पता लगा रही है। संवाद