फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में तीन हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों को मौत हो गई है। पुलिस ने तीनों हादसों में केस दर्जकर छानबीन शुुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 26 वर्षीय युवक चेत राम अपनी स्कूटी से ऊझी घाटी में एक हाईडल प्रोजेक्ट में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह कुल्लू-मनाली हाईवे तीन स्थित रायसन के पास पहुंचा तो पहाड़ी से हुए अचानक भूस्खलन के दौरान पत्थर की चपेट में आ गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक पनारसा, औट, जिला मंडी का रहने वाला था। उधर, भुंतर थाना के अंतर्गत रूआड़ू के पास भी सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को व्यक्ति अपनी स्कूटी में रूआड़ू की तरफ आ रहा था। इस दौरान रूआड़ू के पास स्कूटी अचानक फिसल गई और एक खंभे से जा टकराई, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय मोहर सिंह पुत्र गोविंद राम निवासी गांव बमसोई, डाकघर टकोली, जिला मंडी के रूप में की गई। उधर, जिला मुख्यालय के साथ लगती बाराहार पंचायत के गांव थाच में एक महिला अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल में गई थी। इस दौरान महिला अनियंत्रित होकर ढांक से गिर गई और घायल हालत में उसे जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान 38 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी प्रेमचंद निवासी गांव थाच, डाकघर दोगरी के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने हादसों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें