फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शुगाड़ गांव में तीन मकान ढहे, शाक्टी में दो क्षतिग्रस्त

Mon, 15 Sep 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के गड़सा घाटी के पिगरंग गांव में क्षतिग्रस्त मकान।-संवाद
विज्ञापन
मझाण गांव को भूस्खलन हाेने से बना है खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के दुर्गम गांव शुगाड़ में तीन मकान ढह गए हैं। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण न्यूली खड्ड का जल स्तर बढ़ गया। इससे मकानों को नुकसान पहुंचा।
इसी खड्ड के उफान पर होने की वजह से शाक्टी गांव में भी दो मकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय शाक्टी को भी खतरा बना हुआ है। खड्ड का पानी विद्यालय परिसर के साथ बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पंचायत के गांव मझाण के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। गांव के साथ बहते मझाण नाला का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। इसके उफान पर होने से लगातार किनारे पर भूमि कटाव के चलते भूस्खलन हो रहा है। इससे पूरे गांव के ढहने की आशंका है। ग्राम पंचायत प्रधान यमुना देवी ने कहा कि शुगाड़ गांव में भागचंद, गोविंद राम और राजकुमार के घर गिर गए हैं। शाक्टी गांव में जीत राम और हीरा लाल के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी गांव में स्थित प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय को खतरा बना हुआ है। मझाण गांव के ढहने की संभावना है जिससे नुकसान हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें