फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145 लाइटों से जगमगाएंगे शहर के तीन मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के मैदानों में अब रात को अंधेरा नहीं छाएगा। नगर परिषद कुल्लू और जिला प्रशासन मिलकर मैदानों को रोशन करने का प्रयास कर रहे हैं।
पहले चरण में कुल्लू शहर के रथ, दशहरा और प्रदर्शनी मैदान को रोशन किया जाएगा। इन तीनों मैदानों में 145 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए करीब 16 लाख का बजट खर्च किया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को उपायुक्त कुल्लू, नगर परिषद और हिम ऊर्जा के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि शहर के बीचोंबीच स्थित मैदानों में लाइटें लगने से लोगों को फायदा मिलेगा। शहरवासी और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आने वाले मरीजों, तीमारदार को भी सुविधा मिलेगी। लोगों की शिकायत रहती थी कि रात के समय मैदानों में अंधेरा पसरा रहता है। इसके कारण अप्रिय घटनाओं का डर सताता रहता है। लेकिन अब शहर के मुख्य मैदानों में सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा जल्द ही मैदानों के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की जाएगी। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि ढालपुर के मैदानों में अंधेरा रहने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। समस्या को देखते हुए नप ने शहर के व्यस्त मैदानों में लाइटें लगाने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद इसका कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शहर वासियों को सुविधा पहुंचाने के लिए नप प्रयासरत
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि शहर वासियों को सुविधा पहुंचाने के लिए नप प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नप और प्रशासन मिलकर 16 लाख के बजट से ढालपुर के मैदानों में सोलर लाइटें लगा रहे हैं। मैदानों में रात के समय रोशनी रहने से लोगों को सुविधा मिलेगी। कहा कि नप के सभी 11 वार्डों में विकासात्मक कार्य जारी हैं।
...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें