फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनागी में आग की भेंट चढ़ीं तीन गोशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में ग्राम पंचायत तुंग के गांव बरनागी में तीन गोशालाएं जलने का मामला सामने आया है। की। ग्रामीणों ने आग पर का बुधवार शाम करीब चार बजे गोशाला में आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, आग की इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम चार बरनागी में एक गोशाला में आग लग गई। सूखी घास होने के चलते गोशाला में आग पेट्रोल की तरह भड़की। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को भी दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। तीनों गोशालाएं लाल दास, गंगा राम, मंगूराम की हैं। डीएसपी बंजार चारू शर्मा ने कहा कि टीम को मौके पर भेजा गया है। मौके की रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने के कहा गया है। प्रभावितों को नियमावली के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें