फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ण सिंह के निधन पर शोक में डूबी कुल्लू घाटी, हजारों ने दी अंतिम विदाई

Fri, 12 May 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू ।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कर्ण को श्रद्धांंजलि देते परिवहन मंत्री जीएस बाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कर्ण सिंह के निधन से पूरी देवनगरी गम में डूब गई। मंत्री कर्ण सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके पुरानी साथी और सैकड़ों समर्थक कुल्लू के रघुनाथपुर स्थित रूपी पैलेस पहुंचे और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


दिल्ली से मंत्री कर्ण सिंह के शव को हेलीकाप्टर से भुंतर लाया गया। यहां से इसे एंबुलेंस के माध्यम से रूपी पैलेस पहुंचाया गया। उनकी एक झलक पाने को समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। शव के रूपी पैलेस पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री कर्ण सिंह के निधन की सूचना उनके ओएसडी तारा सिंह नेगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।  भूतनाथ में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान परिवहन मंत्री जीएस बाली, पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा, विधायक गोविंद ठाकुर, डीसी यूनुस, एसपी पदम चंद, डीएसपी शिव चौधरी, सत्य प्रकाश ठाकुर, खीमीराम, सुंदर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, प्रेम शर्मा, देवेंद्र नेगी, भाजपा प्रदेश महामंत्री राम सिंह आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें