फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद मंत्री के निधन पर बंद रहा कुल्लू बाजार

Fri, 12 May 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू ।
विज्ञापन
बंद पड़ी दुकाने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
     
विज्ञापन

 हिमाचल सरकार में आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह के निधन पर पूरा कुल्लू जिला शोक ग्रस्त रहा। शहर में पूरा दिन बाजार बंद रहा। अधिकतर दुकानों पर ताले लगे रहे। कुल्लू में राजकीय शोक के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहा। स्कूलों और सरकारी संस्थानों में मनोरंजन के कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया।
आयुर्वेद मंत्री कुल्लू के राजपरिवार से संबंध रखते थे। सुबह आयुर्वेद मंत्री के निधन की खबर आग की तरह फैल गई। इसके बाद सरवरी, अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर के दुकानदारों ने दुकानें बंद रखने का फैसला लिया। मंत्री के निधन का असर ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट में भी देखने को मिला। अस्थायी मार्केट में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। अस्थायी मार्केट में लोग खरीदारी के लिए नहीं पहुंचे। आयुर्वेद के निधन के बाद सुल्तानपुर, सरवरी बाजार, अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर की गलियों में भी सन्नाटा देखने को मिला। हालांकि, सुल्तानपुर स्थित आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के आवास पर दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधन पर जताया शोक
हरिपुर (कुल्लू)। हरिपुर बरशाई कांग्रेस सर्किल कमेटी ने आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। कमेटी प्रधान बलवीर राणा, सुनीता गुप्ता, रविंद्र शर्मा, लाल चंद, सुंदर शर्मा, लोत राम, जितेंद्र गुप्ता, महेंद्र राणा, गीता देवी, अनीता देवी आदि ने कहा कि कर्ण सिंह एक अच्छे राजनेता के साथ-साथ अच्छे व्यक्ति भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें