फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इस बार बर्फ नहीं चिंता जमी, वर्षा न होने से संकट में फसलें

Sun, 04 Jan 2026 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर-दिसंबर में सूखे जैसी स्थिति के बाद जनवरी में बारिश की आस में हैं किसान-बागवान
विज्ञापन

रबी फसलों की बिजाई रुकी, सेब पर भी मंडरा रहा चिलिंग ऑवर्स पूरा न होने का संकट
तौलिये बनाने से लेकर खाद डालने और अन्य कार्य ठप, बागवानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें
बलदेव राज
कुल्लू। जिले में किसान-बागवान नवंबर और दिसंबर में सूखे जैसी स्थिति के बाद जनवरी में बरसात की आस लगाए बैठे हैं। रबी फसल की बिजाई रुकी हुई है। सेब के चिलिंग ऑवर्स पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
खेतों और बगीचों में मौसम की बेरुखी ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं। अब लोग देवताओं के पास भी बारिश की गुहार लगा रहे हैं। सूखे जैसे हालात के बीच किसान रबी फसल गेहूं की बिजाई नहीं कर पाए हैं। इससे किसान चिंतित हैं। सेब के तौलिये बनाने, खाद डालने और अन्य कार्य ठप पड़े हैं। खासकर चिलिंग ऑवर्स को लेकर बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की मानें तो मौसम बागवानों के अनुकूल नहीं रहा है। दिसंबर-जनवरी में बर्फबारी की उम्मीद रखने वाले बागवानों को निराशा हाथ लगी है। जिले में 27000 हेक्टेयर में सेब की पैदावार होती है। जिले में 13000 हेक्टेयर में रबी फसल होती है। कृषि उप निदेशक डॉ. ऋतु गुप्ता ने कहा कि रबी की फसल पर अभी इतना अधिक असर नहीं पड़ा है। 15 जनवरी तक अगर बारिश हो जाती है तो इससे नुकसान की भरपाई होगी। उधर, फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि सेब फसल के लिए बर्फबारी और बारिश होना बेहद लाजिमी है। अभी तक बागवानों को निराशा ही हाथ लगी है।



पहले सर्दियों का मतलब बर्फबारी की कैद में रहना होता था। नवंबर, दिसंबर में काफी बर्फ गिरती थी। अब जनवरी में बर्फ नहीं गिर रही है। मौसम में हो रहा बदलाव आगामी आने वाले समय के लिए किसी बुरे संकेत से कम नहीं है। - किशन ठाकुर, पार्वती घाटी


बिना बारिश किसान चिंतित हैं। गेहूं और मटर की बिजाई रुकी हुई है। अक्तूबर के पहले सप्ताह के बाद जनवरी का पहला सप्ताह शुरू हो गया है। बारिश के लिए किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। अभी तक निराशा हाथ लगी है। - फतेह सिंह राणा, खराहल
विज्ञापन



देवी-देवताओं के पास भी लगा रहे अरदास
कुल्लू घाटी में लोग देवी-देवताओं के पास भी बारिश की अरदास लगा रहे हैं। देवताओं के धार्मिक आयोजन में देवताओं के पास बारिश की गुहार लगाई जा रही है। देवताओं के पास बारिश के लिए गूर के माध्यम से पूछ भी डाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें