फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: थिरोट-करगा विद्युत लाइन बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में बर्फबारी के बीच विद्युत आपूर्ति बहाल करने का काम तेजी से जारी है। 33 केवी थिरोट-करगा लाइन सफलतापूर्वक बहाल कर दी गई है। पूर्ण 33 केवी ग्रिड उपलब्ध न होने के कारण थिरोट पावर हाउस से उपलब्ध लोड के अनुसार जरूरत के हिसाब से बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

लाहौल, दारचा, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को स्थिर करने की प्रक्रिया जारी है। 33 केवी प्रीणी-पलचान-धुंधी ग्रिड लाइन को पलचान तक बहाल कर दिया है। हिमस्खलन की चेतावनी के कारण टीम पलचान में फंसी है। उधर, उदयपुर उपमंडल में बिजली बहाली कार्य जारी है। केलांग विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता सूर्यकांत ने कहा कि फिलहाल बिजली आपूर्ति को सामान्य किया जा रहा है। उदयपुर क्षेत्र और शांशा में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। मयाड़ और मडग्रां से तिंदी तक का बहाली कार्य अब शनिवार सुबह किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें